रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी में एलिमेंट 112 के अस्थाई नाम से एक नया तत्व जुड़ गया है ! वैज्ञानिकों के अनुसार यह हाईड्रोजन से 277 गुना भरी है ! मानवीकृत रसायनों का नामाकन करने वाले गैर शासकीय अंतर्राष्ट्रीय संगठन आईयुपीऐसी ने इस नए तत्व को आधिकारिक मान्यता दे दी है ! जर्मनी में ड्रम स्टेट स्थित जी एस आई सेंटर फॉर हैवी आयन रिसर्च ने इस तत्व की खोज की है ! यह खोज सेंटर के प्रोफेसर सिगर्ड हाफमैन के नेतृत्व में जर्मनी फिनलेंड रूस और स्लोवाकिया के 21 वैज्ञानिकों के शोध का परिणाम है ! इसके साथ ही आवर्त सारणी में अब कुल 117 तत्व हो गए है ! वैज्ञानिकों ने पहली बार 1996 में एलिमेंट 112 के परमाणु का पता लगाया था ! उन्होंने पाया की लेड के परमाणु पर उच्चगति वाले आवेशित जिंक परमाणुओं की टक्कर से दोनों तत्वों के नाभिक मिल कर एक तीसरे तत्व यानि एलिमेंट 112 का निर्माण करते है !
आईयूपेऐसी ने इस तत्व को एलिमेंट 112 का अस्थाई नाम दिया है जो जिंक (परमाणु संख्या 30) व् लेड (परमाणु संख्या 82) की परमाणु की संयुक्त अंक 112 से बना है ! अगले कुछ सप्ताह में वैज्ञानिक संगठन को इस तत्व का नया नाम सौंप देगे ! फिर भी इसमे लगभग 6 महीने लग सकते है !
bahut achhi jankari di hai aapne,dhanyawad
ReplyDelete